फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Army JCO posted in Sikkim dies

Ambedkar Nagar News: सिक्किम में तैनात सेना के जेसीओ की मौत

Sat, 03 Feb 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Army JCO posted in Sikkim dies
आशागढ़ में दिवंगत सैनिक का शव पहुंचने पर उमड़ी भीड़।  -संवाद
गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगा तांता
विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जवान के शव का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। सिक्किम के गंगोह में तैनाती के दौरान हार्टअटैक से दिवंगत सेना के जेसीओ अरविंद तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव आशागढ़ जलालपुर पहुंचा। डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने गांव पहुंचकर सैनिक को नमन किया। कहा कि दुख की घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है।
सेवानिवृत्त सूबेदार राममूर्ति तिवारी के पुत्र अरविंद तिवारी सेना में इन दिनों जेसीओ के पद पर सिक्किम राज्य के गंगोह स्थित बीआरओ के हेडक्वार्टर में तैनात थे। वहां का तापमान माइनस डिग्री में है। 52 वर्षीय अरविंद तिवारी का हृदय गति रुकने से शुक्रवार सुबह निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

अरविंद के दो पुत्र व एक पुत्री है। इस घटना से पत्नी सहित अन्य परिवारीजनों का रोकर बुराहाल है। शनिवार को सेना के जवान शव लेकर गांव पहुंचे। यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर पवन जायसवाल, बीडीओ प्रमोद कुमार यादव, अहिरौली एसओ विवेक वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed