फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Approval for special repair of five roads of Katehari

Ambedkar Nagar News: कटेहरी की पांच सड़कों की विशेष मरम्मत को मंजूरी

Mon, 23 Sep 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Approval for special repair of five roads of Katehari
ब्रह्मबाबा धाम शाहपुर परिसर में भूमि पूजन करते एमएलसी हरिओम पांडेय।  स्रोत-एमएलसी
70 लाख होंगे खर्च, 40 लाख की आबादी का आवागमन होगा आसान
विज्ञापन


उपचुनाव के मद्देनजर विकास की तेज हुई रफ्तार


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। उपचुनाव करीब आते ही कटेहरी में विकास की गंगा बहने लगी। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों की विशेष मरम्मत को मंजूरी मिली है। लगभग 70 लाख की लागत से होने वाले कार्यों से 40 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अनुरक्षण एवं मरम्मत योजना के तहत सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कटेहरी उपचुनाव के देखते हुए प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में बीते दिनों लगभग दो दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गाें के नवीनीकरण व मरम्मत को मंजूरी दी गई थी। बचे हुए मार्गाें को ठीक कराने का वादा हीड़ी पकड़िया में बीते दिनों पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके बाद मंडी समिति से निर्मित सड़कों के नवीनीकरण को भी मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन

अब अनुरक्षण एवं मरम्मत योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में महरुआ दोस्तपुर रोड पर नसीरपुर से बलईपुर संपर्क मार्ग, कामनापुर पुल से अकढेलवा होते हुए जैनपुर संपर्क मार्ग, जलालपुर सेहरा संपर्क मार्ग, बसंतपुर संपर्क मार्ग व मुस्तफाबाद संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है। इन मार्गाें की मरम्मत से तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि निविदा आमंत्रित कर ली गई है। टेंडर खुलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कार्य
24 करोड़ 92 लाख की लागत से महरुआ से मिझौड़ा तक लगभग दस किलो मीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व एमएलसी हरिओम पांडेय ने ब्रह्मबाबा धाम शाहपुर के निकट आयोजित कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से हीड़ी पकड़िया, वीरापट्टी, नरायनपुर, खमपुर, भगवानपट्टी, प्रतापीपुर, मिझौड़ा, घरवासपुर, सेहराजलालपुर, दरबपुर, नरहरपुर सहित लगभग दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर होगी। साथ ही आबादी क्षेत्र में नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, भाजपा नेता संजय सिंह, राजमणि सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष वर्मा, रानेश पांडेय, कुलदीप अग्रहरि व सुनील तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed