फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Appointment letters given to 26 instructors, education will improve

Ambedkar Nagar News: 26 अनुदेशकों को दिए नियुक्तिपत्र, बेहतर होगी शिक्षा

Thu, 12 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 26 instructors, education will improve
अंबेडकरनगर। मिशन रोजगार के तहत संचालित लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में 26 नवनियुक्त तकनीकी अनुदेशकों को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वितरण विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, डीएम अनुपम शुक्ला व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि तकनीकी अनुदेशकों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और तकनीकी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। बीएसए शैलेष पटेल ने बताया कि नियुक्त तकनीकी अनुदेशक जनपद के विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग बाई डूइंग पद्धति के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे। तकनीकी अनुदेशक विद्यालयों में संचालित गतिविधियों का अभिलेखीकरण, प्रयोगशाला उपकरणों का रखरखाव, आवश्यक सामग्री की व्यवस्था तथा साप्ताहिक और मासिक प्रगति रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed