फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Applicants have not good knowledge

सोशल ऑडिट सदस्य पद के लिए साक्षात्कार में पहुंचे 213 आवेदक

Sat, 28 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Applicants have not good knowledge
अंबेडकरनगर। सोशल ऑडिट सदस्य पद की भर्ती के लिए शनिवार को विकास भवन में इंटरव्यू का आयोजन हुआ। इसमें तीन ब्लाकों के कुल 213 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव व जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर सुमन तिवारी ने प्रतिभागियों का इंटरव्यू लिया। इसमें ज्यादातर प्रतिभागी महाभारत के लेखक, चन्द्रकांता के रचयिता, रामायण के लेखक तथा जिले में कितने ब्लाक हैं आदि प्रश्रों के उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन

सोशल आडिट सदस्य पद के भर्ती के लिए शनिवार को विकास भवन में इंटरव्यू का आयोजन हुआ। इसमें तीन ब्लाकों जलालपुर, भियांव व जहांगीरगंज के कुल 213 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव व जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर सुमन तिवारी ने प्रतिभागियों का इंटरव्यू लिया। खास बात यह रहा कि इंटरव्यू के दौरान तमाम प्रतिभागी महाभारत के लेखक, चन्द्रकांता के रचयिता समेत जिले में ब्लाकों की संख्या तथा सोशल आडिट से जुड़े कई प्रश्रों के जवाब देने में असमर्थ दिखे। कुछ ही प्रतिभागी रहे, जो प्रश्रों के उत्तर दे सके। कोआर्डिनेटर सुमन तिवारी ने बताया कि तीनों ब्लाकों में सोशल आडिट के कार्यों के लिए शनिवार को प्रतिभागियों का इंटरव्यू लिया गया। जलालपुर ब्लाक में 56 के सापेक्ष 65, भियांव में 44 के सापेक्ष 87 तथा जहांगीरगंज में 52 के सापेक्ष 61 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इंटरव्यू में शामिल प्रतिभागियों का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed