{"_id":"60aa94e58ebc3e84671cbc92","slug":"antigen-test-again-stalled-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko5792884126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में फिर ठप हुई एंटीजन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में फिर ठप हुई एंटीजन जांच
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में एक तरफ जहां कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं, वहीं जिला अस्पताल में इसे लेकर लापरवाही बरती जा रही है। आलम यह है कि रविवार को जिला अस्पताल में सीमित संख्या में आरटीपीसीआर जांच ही हुई, जबकि एंटीजन जांच के लिए आने वाले नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया जाता है कि किट की कमी होने से एंटीजन जांच नहीं हो सकी।
जिला अस्पताल में एंटीजन जांच का कार्य अकसर बाधित रहता है। बीते दिनों ही एंटीजन किट समाप्त हो जाने के चलते जिला अस्पताल में एंटीजन जांच का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था। कई दिनों के बाद किट शासन से उपलब्ध हुई, तो फिर से जांच का कार्य प्रारंभ हो गया था। हालांकि रविवार को फिर से एंटीजन जांच का कार्य प्रभावित हुआ। एंटीजन जांच के लिए रविवार को नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में मिले राकेश कुमार, संतराम व अभिषेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र आरटीपीसीआर जांच ही हो रही है। किट की कमी के चलते एंटीजन जांच नहीं हो रही है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटीजन किट की कोई कमी नहीं है। रविवार को भी सुचारु रूप से एंटीजन जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच का कार्य भी सुचारु रूप से चल रहा है।