फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Antigen kit did not arrive, investigation stalled

नहीं पहुंची एंटीजन किट, जांच ठप

Sat, 01 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Antigen kit did not arrive, investigation stalled
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन इसे लेकर जिला अस्पताल में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। यहां मात्र आरटीपीसीआर जांच ही हो रही है। पिछले पांच दिन से एंटीजन किट जिला अस्पताल में नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले नागरिकों व मरीजों की एंटीजन जांच नहीं हो पा रही है। उन्हें आरटीपीसीआर जांच से काम चलाना पड़ रहा है। मात्र आरटीपीसीआर जांच होने से संबंधित काउंटर पर भीड़ भी बढ़ गई है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। आलम यह है कि बीते पांच दिन से जिला अस्पताल में एंटीजन किट नदारद है, लेकिन इसकी उपलब्धता को लेकर कोई ठोस कदम जिम्मेदारों की ओर से नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

एंटीजन किट न होने से जांच ठप है। शनिवार को भी एंटीजन किट जिला अस्पताल को नहीं उपलब्ध हो सकी। नतीजा यह रहा कि आरटीपीसीआर जांच काउंटर पर जांच कराने के लिए आने वाले नागरिकों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ीं। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed