फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anti-social elements damaged the ancient Shiva statue, temple gate and hand pump

Ambedkar Nagar News: प्राचीन शिव प्रतिमा, मंदिर का गेट व हैंडपंप को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Mon, 13 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements damaged the ancient Shiva statue, temple gate and hand pump
जहांगीरगंज के सहसा गांव में घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी पूर्वी श्याम देव, एसडीएम सुभाष सिंह धामी व
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के ग्राम सहसा में स्थित भगवान शिव की प्राचीन प्रतिमा, मंदिर परिसर का गेट तथा पास में लगा हैंडपंप रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हाे उठे। अधिकारियों ने दूसरी प्रतिमा लगवाने का कार्य शुरू कराकर लोगों को शांत कराया। साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सहसा गांव के बाहरी हिस्से में बैरीगनेश पुर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे पिकिया नदी के पास करीब तीन दशक पहले यहां लोगों ने भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कीमती सार्वजनिक भूमि होने के चलते भूमाफियाओं की भी नजर बनी रहती है। 25 वर्षों में चौथी बार इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। वर्ष 2022 में भी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसमें एक मानसिक रूप से अस्थिर युवक पर आरोप लगा था। गांव के लोगों ने प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर बनाकर गेट निर्माण शुरू कराया था। एक बार फिर से प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर एएसपी पूर्वी श्यामदेव, एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार हूबलाल, थाना प्रभारी अजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन


साथ ही भगवान शिव की नई प्रतिमा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। गेट व हैंडपंप को दुरुस्त कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से एक निगरानी समिति गठित करने को भी कहा। पूर्व प्रधान देवव्रत मिश्रा समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से भूमि का सीमांकन कराकर उसे देव स्थान की भूमि घोषित करने की मांग की है। एएसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अराजक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed