फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   anti-encroachment drive Run in Akbarpur

अकबरपुर में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Mon, 22 Feb 2016 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
anti-encroachment drive Run  in Akbarpur

इसके साथ ही गुमटी व अन्य स्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया गया। पुलिस प्रशासन ने अभियान के दौरान व्यापार मंडल का भी सहयोग लिया। सोमवार को चले इस अभियान के चलते नगरवासियों में जाम से निजात मिलने को लेकर एक नई उम्मीद दिखी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को प्रतिदिन फील्ड में निकलकर कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन


इसीक्रम में सोमवार को एसपी अजय कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, सीओ सिटी उदय सिंह व अकबरपुर कोतवाली प्रभारी महेंद्र आदि को साथ लेकर जिला मुख्यालय का पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में जिले की अलग अलग बाजारों में चले अभियान के बाद सोमवार के इस अभियान में पुलिस प्रशासन का मुख्य फोकस अतिक्रमण पर रहा। जिला मुख्यालय के पटेलनगर तिराहे से अभियान की शुरुआत हुई। एसपी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने सड़क के दोनों किनारों पर पटरियों तक किए गए अतिक्रमण को हटवाना शुुरू किया।

इसमें मुख्यत: अस्थायी अतिक्रमण को ही शामिल किया गया। सीमेंट, मौरंग व सरिया के व्यापारियों के अलावा पटरियों पर वाहन बनाने वाले मिस्त्रियों, बेल्डिंग मशीन के कारोबारियों तथा कई अन्य प्रकार की दुकान करने वाले लोगों को खास हिदायत दी गई। उनकी सामग्रियों को काफी हद तक तत्काल प्रभाव से हटवाया गया।

जबकि अन्य को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर उन्हें हटा लिया जाए। गुमटी व अन्य प्रकार के अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि एक सप्ताह में अतिक्रमण न हटाया तो आगे वैैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

अभियान पटेलनगर तिराहे से शुरु होकर बस स्टेशन क्षेत्र तक चला। इसके बाद वहां से होते हुए पूरी टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन से तहसील तिराहे तक भी अस्थायी अतिक्रमण हटवाने का अभियान चला। टीम ने इसके बाद शहजादपुर पुलिस चौकी तक के क्षेत्र समेत कई अन्य मार्गों पर भी ऐसा ही अभियान चलाया।


शहजादपुर में अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि इस बार तो वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही, लेकिन अगली बार अतिक्रमण पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed