{"_id":"f6681c3af93a84db3ed403f03385aa91","slug":"anti-corruption-team-arrived-from-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से पहुंची एंटी करेप्शन की पांच सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से पहुंची एंटी करेप्शन की पांच सदस्यीय टीम
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि बीते दिनों बेवाना के एक विवाद को लेकर दो पक्ष अकबरपुर तहसील में भिड़ गए थे। इसमें अकबरपुर पुलिस ने बेवाना के ग्राम प्रधान सियाराम पर मामले को उकसाने के आरोप में पूछताछ के लिए रोक लिया था।
विज्ञापन
प्रधान का आरोप है कि बाद में अकबरपुर थाने के दरोगा एसके विसेन ने उनसे पंद्रह हजार रुपये की वसूली कर ली थी। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच एंटी करेप्शन टीम को सौंप दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार को एक डिप्टी एसपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल की टीम लखनऊ से जिला मुख्यालय पहुंची। टीम ने दरोगा पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। उधर दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव के प्रार्थनापत्र पर भी उनसे जुड़े मामलों की जांच एंटी करेप्शन की यही टीम करेगी। एसपी पंकज ने दोनों मामलों के लिए जिले में टीम आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन