फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   another bank locker is targeted by thife

एक और बैंक बदमाशों के निशाने पर, तोड़ा स्ट्रांग रूम का ताला

Sat, 14 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
another bank locker is targeted by thife
अंबेडकरनगर के महरूआ में बैंक ऑफ बडौदा के तोड़े गए स्टॉग रूम का नजारा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में बैंकों, एटीएम व बैंक कर्मियों को निशाना बनाने का क्रम नहीं थम रहा है। अब नए घटनाक्रम में महरुआ थाना अंतर्गत नसीरपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी वीरेेंद्र कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में बैंकों व एटीएम पर बदमाशों ने अपनी निगाहें गड़ा दी है। एक के बाद एक नए हादसे हो रहे हैं। पुराने मामलों में पुलिस के सफलता से दूर बने रहने के चलते बदमाशों का मनोबल और भी बढ़ा हुआ है। अब ताजा घटनाक्रम नसीरपुर में सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नसीरपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खोलने के लिए जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पहुंचा, तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले। यह देख वह सन्न रह गया। उसने तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक रामबहादुर सिंह को दी। शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए महरुआ पुलिस को घटना के बारे में बताया। साथ ही बैंक शाखा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाने पर स्ट्रांग रूम का ताला टूटा मिला। सीसीटीवी कैमरा व इमरजेंसी सायरन के तार क्षतिग्रस्त थे। यह संयोग ही था कि बदमाश चोरी में सफल नहीं हो सके। माना जा रहा कि चोरों को पुलिस के आने या फिर ग्रामीणों की आहट आदि पाने के चलते पकड़े जाने की आशंका हो गई और वे फरार हो गए। शाखा प्रबंधक के अनुसार कैश के साथ ही जरूरी कागजात सही सलामत हैं। एसओ रामनिवास भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक के बाहर व अंदर का जायजा लिया।

घटना की जानकारी होते ही एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बारीकी से जायजा लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस को दिशा निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर एसपी ने सीओ भीटी को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त को और मजबूत बनाया जाए। बैंक व एटीएम पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed