फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Announcement of interest free loan and new recruitment for youth

Ambedkar Nagar News: युवाओं के लिए ब्याजमुक्त ऋण और नई भर्ती की घोषणा

Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Announcement of interest free loan and new recruitment for youth
कटेहरी के हीड़ी पकड़िया में जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - संवाद।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। उपचुनाव से पहले युवाओं को साधने पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीएम का पूरा फोकस रहा। उन्होंने रोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण देने की घोषणा करते हुए कहा कि 40 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए जल्द ही फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने युवाओं से कहा कि आप सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दीजिए, डबल इंजन की सरकार दो लाख युवाओं को अगले कुछ दिनों में नौकरी देने जा रही है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से माध्यम से हम 40 हजार युवाओं को जल्द ही नियुक्तिपत्र देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कमान स्वयं संभालने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 अगस्त को कटेहरी पहुंचकर युवाओं के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया तो वहीं पांच हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट सौंपा था। अब रविवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ही हीड़ी पकड़िया में आयोजित सभा में सीएम ने युवाओं से कहा कि यह पहली सरकार है जो युवाओं का भविष्य संवार रही है। सीएम ने कहा कि युवा स्वयं उद्यम लगाएंगे तो पांच लाख रुपये तक के ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। दूसरे चरण में यह सुविधा 10 लाख रुपये तक की दी जाएगी। हम बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार का भी प्रबंध कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद 40 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती नए सिरे से शुरू की जाएगी। इसमें 10 हजार बेटियों को चयनित किया जाएगा। कहा कि दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया गया है, जिससे वे प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सकें। माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग में भी नई नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार व नौकरी दी जाएगी। शिक्षा आयोग गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बाद वहां मौजूद युवाओं में नया उत्साह दिखा। मिझौड़ा से आए युवा दिवाकर ने कहा कि सीएम का यह कदम स्वागत योग्य है, तो वहीं कटेहरी के धर्मेंद्र वर्मा का कहना था कि विभागों में नौकरी को लेकर सीएम की नई पहल से युवाओं में उम्मीद जगी है। महरुआ के युवा शंकर ने कहा कि सरकार को अब तेजी से विभागों में नौकरी के आवेदन निकालने चाहिए। सीएम की घोषणाओं से हम सब उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed