फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Animal slaughtering accused shot in encounter

Ambedkar Nagar News: मुुठभेड़ में पशु हत्या के आरोपी को लगी गोली

Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Animal slaughtering accused shot in encounter
पैकोलिया के निकट पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस टीम।
टांडा (अंबेडकरनगर)। पशु वध के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने से पहले उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश भी घायल हो गया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली पुलिस मंगलवार देर शाम नेशनल हाइवे के रामपुर कला मोड़ पर मौजूद थी। तभी बसखारी की तरफ से बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को उन्होंने रोकने का इशारा किया। वह रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिसकर्मियों की टीम ने पीछा किया तो वह पैकोलिया लिंक मार्ग के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी राहुल के दाहिने हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पकड़े जाने के बाद उसकी पहचान मोहम्मद अहमद उर्फ शाबान निवासी कस्बा पूरब सकरावल कोतवाली टांडा के रूप में हुई। उसके पास से बाइक के अलावा एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस बरामद हुए। सिपाही व घायल बदमाश दोनों को टांडा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को छुट्टी दे दी गई। बाद में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पूर्व में पशु वध के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed