फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Animal farmers can write the story of development through the dairy industry

Ambedkar Nagar News: डेयरी उद्योग के जरिए विकास की गाथा लिख सकते हैं पशुपालक

Mon, 18 Nov 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Animal farmers can write the story of development through the dairy industry
अंबेडकरनगर। पशुपालन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। वह अनुदान पर 10 गायों का पालन कर डेयरी शुरू कर सकते हैं। जनपद में 50 हजार से अधिक पशुपालक दूध का कारोबार कर रहे हैं। अब दुग्ध उत्पादन में आगे बढ़ने और गाय पालने के लिए लोगों में रुझान लाने को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना जिले में भी लागू की गई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत स्वदेशी गाय पालने के लिए शासन की ओर से कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत पालकों को गिर साहीवाल व थारपारकर नस्ल की गायों को पालना होगा, साथ ही डेयरी शुरू करनी होगी। एक गाय की अनुमानित लागत एक लाख रुपये मानी गई है। दस गायों के साथ डेयरी उद्योग शुरू करने की लागत 23.60 लाख रुपये आएगी। इसकी आधी धनराशि शासन की ओर से अनुदान के रूप में गोपालक को मिलेगी।
विज्ञापन


चार डेयरी की होनी है स्थापना
योजना के लिए चार लोगों का चयन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवेदन करने वालों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। योजना में आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको नहीं मिल सकेगा लाभ
योजना के तहत पूर्व में संचालित कामधेनु, माइक्रो कामधेनु अथवा नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्द्धन योजना का लाभ लेने वाले किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।


मांगे गए हैं आवेदन
मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत डेयरी की स्थापना की जानी है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि के बाद मिले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
देवेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed