{"_id":"624b349290ebce27fb127f58","slug":"angry-workers-demonstrated-in-the-collectorate-ambedkar-nagar-news-lko624603164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रतापगढ़ में एसडीएम की ओर से की गई पिटाई के बाद कर्मचारी की मौत को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील में तैनात एसडीएम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही तत्काल उन्हें पद से बर्खास्त करने, मृत कर्मचारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने तथा मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा कि कर्मचारी संघ इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज में तैनात रहे एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की पिटाई से सरकारी कर्मचारी की मौत प्रकरण को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। शासन-प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी एसडीएम के विरुद्ध और ज्यादा सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वक्ताओं ने मांग की कि दोषी एसडीएम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
मामले में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित कर जेल भेजा जाए। साथ ही वक्ताओं ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने व आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। कहा कि कर्मचारी संगठन कतई चुप नहीं बैठेगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम सैमुअल पॉल एन को सौंपा। इस मौके पर जिला मंत्री प्रतीक टंडन, बब्बन सिंह, पंकज कुमार शुक्ल, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार दुबे, रामकिशुन प्रजापति, अनुराग श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, अमरदेव, संतोष कुमार व कृष्णमोहन आदि मौजूद रहे।