फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry with the rude behaviour of BDO, BJP district president reached the block

Ambedkar Nagar News: बीडीओ के अभद्र व्यवहार से खफा भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे ब्लॉक

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Angry with the rude behaviour of BDO, BJP district president reached the block
बीडीओ बसखारी पर कार्रवाई की मांग करने ब्लॉक पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी व कार्यकर्ता
अंबेडकरनगर। पीएम आवास की पात्रता संबंधी एक प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बृहस्पतिवार को बीडीओ बसखारी दिनेश राम को फोन किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। बीडीओ के व्यवहार से खफा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं समेत ब्लॉक पहुंच गए और उच्चाधिकारियों से बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होते ही सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ब्लॉक पहुंचे और वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दरअसल, गुरु पूर्णिमा पर साधुओं के सम्मान और एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बसखारी क्षेत्र पहुंचे थे। यहां एक कार्यकर्ता ने आवास की पात्रता सूची के संबंध में जिलाध्यक्ष से शिकायत की। जिलाध्यक्ष ने इसपर बीडीओ को फोन कर दिया। जिलाध्यक्ष के अनुसार, बीडीओ ने फोन पर बात सुनने के बजाय अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि बीडीओ अलोकतांत्रिक व असामान्य ढंग से वार्ता की।
विज्ञापन

इसपर उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की लेकिन उन्होंने भी इसे गंभीरता से लेना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व तमाम कार्यकर्ता ब्लॉक पहुंच गए, मौके पर सीडीओ भी आ गए। जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीडीओ ने बीडीओ पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीडीओ ने बताया कि डीएम से वार्ता कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, आकाश वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, राजेंद्र निषाद, रंजीत पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed