फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry villagers protested

नाराज ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested
अंबेडकरनगर के रामनगर में युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को मार्ग जामकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बेचन सिंह की हत्या के चौबीस घंटे बाद भी नामजद हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम पुलिस से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारीजनों ने सोमवार को आलापुर तहसील मुख्यालय स्थित रामनगर बाजार में सड़क जाम कर शव रख तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस विरोधी नारे लगायेे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अवैध खनन को लेकर बेचन को धमकी मिली थी। उन्हीं लोगों ने बेचन की हत्या कराई है। आरोपी पुलिस के करीबी हैं जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर आलापुर एसडीएम व आलापुर सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जल्द नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। बाद में शव का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चहोड़ा घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि मसेना मिर्जापुर निवासी युवक बेचन सिंह की रविवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में बेचन सिंह की पत्नी प्रतिभा की ओर से पांच के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया था। इसमें बालू खनन को लेकर ठेकेदारों से मिली धमकी को घटना का आधार बनाया गया था।

सोमवार को पुलिस ने बेचन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिवारीजनों को सौंप दिया। दोपहर में परिवारीजन शव लेकर गांव के लिए निकले। रास्ते में तहसील मुख्यालय पहुंचते ही परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव को रामनगर चौक में रख दिया और इसके बाद जाम लगा दिया।

शुरुआती दौर में तो 30-40 ग्रामीण मौके पर थे, लेकिन बाद में मसेना मिर्जापुर गांव से बड़ी तादाद में महिलाएं व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। वे सब पुलिस प्रशासन के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों ने मार्ग जाम के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी है।

अब पुलिस जानबूझ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है ताकि उन्हें अपने बचाव का समय मिल सके। जाम व प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर एकत्र हो गई।

आलापुर एसडीएम आलापुर विनय गुप्त व सीओ राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। बात बनती न देख एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी राहुल राज आलापुर पहुंच गए।

इन दोनों ने भी ग्रामीणों से दो चक्र वार्ता की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। बाद में अधिकारियों ने सपा नेता प्रदुम्न यादव व पतिराम यादव आदि की मौजूदगी में फिर से वार्ता का दौर शुरू किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नामजद लोगों की गिरफ्तारी तय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी तय की जाएगी। आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी विवेक की तरफ से आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं, जिसका लाभ जल्द ही उन्हें प्राप्त होगा। इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त कर दिया।


जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। तमाम वाहन रास्ता बदलकर चले गए, जबकि अन्य लोग परेशान होने को विवश हुए। बाद में परिवारीजन शव लेकर चहोड़ा घाट चले गए। वहां जहांगीरगंज व आलापुर थाने की पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed