फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry villagers blocked the road due to stoppage of traffic

Ambedkar Nagar News: अवागमन रोकने से नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Wed, 06 Mar 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the road due to stoppage of traffic
अंबेडकरनगर। अकबरपुर टांडा रेलमार्ग स्थित बुढ़ाईपुर मानवरहित रेलवे क्राॅसिंग से होकर आवागमन रेल प्रशासन ने पूरी तरह रोक दिया। रेल लाइन के दोनों तरफ बड़े-बड़े पिलर लगा दिए। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने अकबरपुर टांडा मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए मार्ग जाम कर दिया। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बुढ़ाईपुर, दहीरपुर, चांदपुर भटपुरा समेत कई अन्य गांव के ग्रामीण अकबरपुर टांडा स्थित ताजपुर मोड़ के लिए एकत्र हो गए। मुख्य मार्ग जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राजेश, रामपियारे, चिंताराम, आलोक, परमानंद, कैलाशनाथ, सुभाष, अनवर, आजम, रोहित कुमार, अभिषेक ने रेलवे प्रशासन पर मनमानीपूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि मनमाने ढंग से बुढ़ाईपुर मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ बड़े-बड़े पिलर लगाकर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। आवागमन बंद कर देने से लगभग तीन किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर अकबरपुर जाना पड़ रहा है। मांग करते हुए कहा कि सुचारु आवागमन के लिए तत्काल अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जब तक निर्माण पूरा न हो जाए तब तक पत्थर हटाकर पूर्व की तरह आवागमन करने दिया जाए। इस बीच प्रदर्शन व जाम की जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों ही रेलवे प्रशासन ने अकबरपुर टांडा रेलमार्ग स्थित कोटवा महमदपुर मानवरहित रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ बड़े-बड़े पत्थर लगाकर आवागमन ठप कर दिया था। इससे नाराज ग्रामीणों व नागरिकों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया था। अन्य जगहों पर भी इसी तरह के पिलर लगा दिए गए हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed