{"_id":"6303c4dd3185ef47533a8064","slug":"angry-teachers-demonstrated-due-to-non-payment-of-salary-ambedkar-nagar-news-lko644794378","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि जून व जुलाई का वेतन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही दो माह का बकाया वेतन 24 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ, तो 25 अगस्त से डीआईओएस कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि दो माह का बकाया वेतन भुगतान को लेकर अब तक जिम्मेदार गंभीर नहीं हो सके हैं। जून व जुलाई माह के वेतन भुगतान को लेकर कई बार जिम्मेदारों को शिकायती पत्र सौंपा गया, लेकिन प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ रही है। वेतन भुगतान न होने सेे माध्यमिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समख विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें हो रही हैं। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रामबली त्रिशरण, संदीप पटेल, अरविंद यादव, श्रवणकुमार कुशवाहा, बिजेंद्र वर्मा, राजीव यादव, डॉ. हरिप्रसाद यादव ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने, सिटिजन चार्टर सुविधा दिए जाने, ऑफलाइन स्थानांतरण की सुविधा दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम जिम्मेदारों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 24 अगस्त तक दो माह का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो 25 अगस्त से डीआईओएस कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में मांग संबंधित ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस डॉ. ताकरा वर्मा को सौंपा।