फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry over the son not getting the ticket, the district vice president resigned

बेटे को टिकट न मिलने से नाराज जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Angry over the son not getting the ticket, the district vice president resigned
आलापुर/भीटी। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद से पार्टी में बगावत का दौर नहीं थम रहा रहा है। इस बीच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव ने अपने पुत्र को टिकट न मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है, तो वहीं कई क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता पहले से दावेदारी जता रहे उम्मीदारों पर निर्दल चुनाव लड़ने का दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने जब से जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की है, तब से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सूची जारी करने के पहले ही दिन तमाम दावेदारों ने बगावत कर दी। अब आलापुर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव ने जिला उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। तहसील क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव ने पुत्र आलोक यादव को टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी में भेदभाव के साथ ही बाहरी लोगों को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन

दशरथ यादव कई बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने पुत्र आलोक यादव के लिए रामनगर उतरी से टिकट मांगा था। कहा कि अब वह पार्टी में प्राथमिक सदस्य के रूप में बतौर कार्यकर्ता काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा मिला है। इस मामले में बैठक की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहीं राधिका सिंह को भीटी तृतीय से टिकट न मिलने पर समर्थक भड़के हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से संगठन में कार्यरत हैं इसके बावजूद उनकी उपेक्षा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed