फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry employees picket due to lack of medical reimbursement

चिकित्सा प्रतिपूर्ति न होने से नाराज कर्मचारियों का धरना

Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry employees picket due to lack of medical reimbursement
अंबेडकरनगर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति न होने से नाराज कर्मचारियों व पेंशनर्स ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। नाराज कर्मियों का कहना था कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कर्मचारियों व पेंशनर्स के इलाज में हुए खर्च हुई चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इससे खास तौर पर सेवानिवृत्त हो चुके बुर्जुग पेंशनर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने लंबित भुगतान के साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली समेत अन्य मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज सुनिश्चित किया गया था। इलाज में खर्च हुई राशि का भुगतान संबंधित विभाग से होना था। विभागीय लोगों की लापरवाही के चलते अभी तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

इलाज में खर्च होने वाल राशि को लेकर मांगे गए सभी प्रमाणपत्र व बिल वाउचर देने के बाद भी जानबूझ कर आपत्तियां लगा कर परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के साथ ही 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी वेतन वृद्धि देने के साथ ही पेंशन जारी करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed