फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry at her mother's scolding, the girl committed suicide

Ambedkar Nagar News: मां की डांट से नाराज युवती ने की आत्महत्या

Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Angry at her mother's scolding, the girl committed suicide
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका क्षेत्र में युवती ने मां की डांट से आहत होकर पंखे के हुक से दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधान की सूचना पर पुलिस युवती का शव सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कटका के ग्राम सेमरा निवासी प्रेमलता (22) की बृहस्पतिवार शाम अपनी मां इंद्रावती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद युवती अपने कमरे में और मां खेत चली गई थी। इंद्रावती वापस लौटी ताे प्रेमलता को कमरे में पंखे के हुक से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। मां के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच प्रधान ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमलता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव सेमरा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से पिता रामचंद्र, दो बड़े भाइयों समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका परिवार में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed