{"_id":"68f12ef92d8354b249008eb9","slug":"anger-over-the-construction-of-the-overbridge-villagers-sent-a-letter-to-the-cm-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143846-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज निर्माण पर नाराजगी, ग्रामीणों ने सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज निर्माण पर नाराजगी, ग्रामीणों ने सीएम को भेजा पत्र
Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर(अंबेडकरनगर)। टांडा के मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे ओवरब्रिज के लिए स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की मौजूदा योजना में संशोधन की मांग की है।
ग्रामीण संतोष गुप्ता, जयप्रकाश, विजय सिंह, मनोज गुप्ता, विनय तिवारी व हीरालाल का कहना है कि पुल के दोनों ओर लगभग 250 मीटर लंबी दीवारें बनाई जा रही हैं, जिससे मखदूमनगर बाजार की व्यावसायिक गतिविधियां ठप होने का खतरा पैदा हो गया है। वर्तमान डिजाइन से सोसायटी भवन और उप-स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाएगा। ग्रामीणों ने सेतु निगम दीवार की जगह दो पिलर (खंभों) का निर्माण करने का सुझाव दिया। उनका कहना है इस कार्य से आवागमन सुगम हो जाएगा और बाजार व स्वास्थ्य केंद्र दोनों सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने अपने शिकायती पत्र की प्रतिलिपि डीएम व उपजिलाधिकारी टांडा को भी भेजी है। वहीं सेतु निगम के अवर अभियंता अशोक तिवारी ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण निर्धारित डिजाइन के अनुसार ही कराया जा रहा है। पुल की स्वीकृत योजना में किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं है।