फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger is man's biggest enemy and patience is his biggest friend

Ambedkar Nagar News: मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्रोध और सबसे बड़ा मित्र धैर्य

Wed, 03 Dec 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Anger is man's biggest enemy and patience is his biggest friend
आलापुर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के नरवा पीतांबरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवाचक पंडित ओम नारायण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक मनोरथ की अनुभूति कराने के साथ ही जीवन जीने की उच्चतम कला भी समझाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा धर्म ग्रंथ होने से पहले एक जीवन मार्गदर्शिका है। यह बताती है कि कैसा बोलें, कैसा सोचें, कैसे जिएं और लोगों के साथ कैसा व्यवहार रखें। बहुत से लोग कथा सुनने आते हैं, लेकिन कम लोग कथा को आत्मसात करते हैं। अगर भागवत सुनकर मन बदला और व्यवहार नहीं बदला, तो कथा सिर्फ मनोरंजन बनकर रह जाएगी। सच्चा भक्त वह है, जिसकी वाणी में मधुरता, व्यवहार में विनम्रता और जीवन में सत्यता हो। नंदबाबा के घर जन्म लेकर भगवान ने स्पष्ट किया कि दिव्यता जाति-संस्कार से नहीं, बल्कि कर्म और नीति से सिद्ध होती है। मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्रोध और सबसे बड़ा मित्र धैर्य है। जो क्षमा कर लेता है वह जीतता है और जो बदला लेता है वह हार जाता है। प्रवाचक ने ईर्ष्या, अपमान, तुलना, दिखावा और अत्यधिक इच्छाओं को जीवन में तनाव और अशांति की जड़ बताया। इस दौरान मनीष, विनोद, मनोज, अवधेश, मुकेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed