फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger erupted due to ticket cut, Ghera SP District Headquarters

टिकट कटने से फूटा गुस्सा, घेरा सपा जिलाध्यक्ष आवास

Tue, 13 Apr 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to ticket cut, Ghera SP District Headquarters
आलापुर। पंचायत चुनाव में टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष के रामनगर स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टिकट वितरण में मनमानी के साथ अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। नाराज लोगों का कहना था कि जो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लंबे समय से पार्टी के लिए जमीन से जुड़ कर संघर्ष कर रहा था, उन्हें दरकिनार किया गया। मांग की कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी थी। सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों का नाम इसमें शामिल न होने से उनके समर्थक कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैलने लगा था। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया था। जहांगीरगंज पूर्वी सीट से चुनाव लड़ चुके सपा नेता हरेन्द्र गौतम को टिकट न मिलने पर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश दिखा। जलालपुर की सीटों पर भी व्यापक नाराजगी सामने आयी।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार को आक्रोशित कार्यकर्ता रामनगर के मसेना मिर्जापुर स्थित सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव के घर पहुंचे और घर के बाहर सपा जिलाध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी कर टिकट बटवारे में मनमानी और वसूली का आरोप लगाया। सपा नेता हरेन्द्र गौतम ने आरोप लगाया कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका देने के बजाए दल बदलुओं को तरजीह दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सपा नेता त्रिवेणी पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सतीराम यादव, रियाज अहमद, अच्छेलाल यादव इत्यादि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जरूरी विचार विमर्श व छानबीन के बाद पार्टी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से मशवरा करने के बाद ही समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी है। कार्यकर्ताओं में यदि इसे लेकर अंसतोष है तो उसे बातचीत के माध्यम से जल्दी दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed