फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An old man died and a young man was injured in a collision between two bikes

Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
An old man died and a young man was injured in a collision between two bikes
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के सोनगांव निवासी रामनाथ मौर्या (71) शुक्रवार शाम अपनी बाइक से जलालपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में मंगुराडिला चौराहे के पास बसखारी मार्ग पर सामने से आ रहे मलिकपुर पेठिया निवासी पंकज (28) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान दोनों हेलमेट न पहने होने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामनाथ मौर्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के हरीशपुर जगदीशपुर निवासी रामू पिछले सप्ताह सड़क हादसे में घायल हो गया था। उपचार के बाद घरवाले उसे वापस लेकर चले गए थे। बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ी तो रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल रामू के चचेरे भाई किशन की उसी वक्त मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed