फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An inquiry will be held into the incident where a lineman suffered burns.

Ambedkar Nagar News: लाइनमैन के झुलसने के मामले में होगी जांच

Sun, 04 Oct 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
An inquiry will be held into the incident where a lineman suffered burns.
अंबेडकरनगर। महरुआ के रामबाबा बिजली घर के मेढ़वा रघुवंशी गांव में शनिवार को बिजली का फाॅल्ट ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन समर बहादुर यादव (30) का लखनऊ में उपचार चल रहा है। उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया है। हादसे में शटडाउन देने वाले एसएसओ की गलती सामने आई है, लेकिन विभाग उनको बचाने में जुटा है।
विज्ञापन

घटना वाले दिन ड्यृटी पर मौजूद एसससओ ने पांच बार समर बहादुर को शटडाउन दिया है। लाॅगबुक में इसकी एंट्री होने की बात विभागीय सूत्र बता रहे हैं। विभागीय जांच में गड़ीबड़ी मिलने के बाद दोषी बिजलीकर्मी संविदा लाइनमैनों के परिजनों से हर स्तर पर मदद का भरोसा देकर कार्रवाई से बचने की जुगत में जुटा है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बिजली विभाग की लापरवाही से किसी लाइनमैन की जान खतरे में पड़ी हो। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के बैरमपुर बरवा बिजली घर के मिर्जापुर में मई 2026 में ट्रांसफार्मर के फाॅल्ट को ठीक करने के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन दयाशंकर की गलत शटडाउन जारी होने के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में एसएसओ की गलती सामने आई थी और परिजनों ने गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि सोमवार को मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed