{"_id":"67f65b6bbbc3a461e90b5c29","slug":"an-innocent-child-was-injured-by-a-dog-a-case-of-attack-on-the-owner-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1149537-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मासूम को कुत्ते ने नोचकर किया जख्मी, मालिक पर हमला कराने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मासूम को कुत्ते ने नोचकर किया जख्मी, मालिक पर हमला कराने का केस
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी इलाके में पिता के साथ खेत गए मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने कुत्ते के मालिक पर जानबूझ कर हमला कराने का आरोप लगाया है।
भीटी के ग्राम तेरिया के राणा प्रताप सिंह ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने पुत्र अर्नव सिंह को गोद में लेकर खेत में फसल देखने गए थे। गांव के ही आदित्य सिंह अपने पालतू हिंसक कुत्ते के साथ खेत में पहुंचे। आदित्य सिंह के उकसाने पर उसके पालतू कुत्ते ने झपट्टा मारकर दो वर्षीय अर्नव सिंह को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इससे अर्नव गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि राणा प्रताप ने जब इसका विरोध किया तो आदित्य सिंह ने उन्हें और उनके परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुका है। घटना के संबंध में मंगलवार रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)