{"_id":"6af34b59deda6e4fe00f0c7c","slug":"ambedkarnagar-three-youths-killed-in-a-tragic-collision-between-two-motorcycles-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर
Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
सार
दुर्घटना पर सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में हुई दुर्घटना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज सीएचसी के सामने मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बिशनपुर बसदहा निवासी राजकुमार (22) और संजय निषाद (25) समेत तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क से दूर खेत में पड़ा मिला। हादसे में घायल तीन अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।