Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   82 people sustained burns from firecrackers; four were referred from the OPD.

Ambedkar Nagar News: पटाखाें से झुलसे 82 लोग, ओपीडी से चार हुए रेफर

Tue, 10 Nov 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
82 people sustained burns from firecrackers; four were referred from the OPD.
अंबेडकरनगर। दीपावली पर धूम-धड़ाके के बीच पटाखों से झुलसकर करीब 82 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से ज्यादातर अनार व मेहताब से जले थे। तीन मरीजों को हालत गंभीर होने पर बर्न वार्ड में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को दिवाली की रात व सोमवार को पटाखे से झुलसे 82 लोग पहुंचे। इनमें से ओपीडी में आए मरीजों में चार मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। इससे पहले तीन मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हालांकि सभी की हालत बेहतर है।
विज्ञापन

वहीं दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 28 लोग घायल होकर इमरजेंसी पहुंचे थे। इनमें अधिकतर मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि हालत में सुधार होने पर मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिन मरीजों को अभी दिक्कत है, उन्हें अस्पताल में रखकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed