फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar News: SP leader Lalji Patel arrested for inciting sentiments

Ambedkarnagar : धार्मिक ग्रंथ की प्रतियों को होलिका में जला देने का आह्वान करने वाले सपा नेता लालजी गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 04:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Feb 2023 04:24 PM IST
सार

सपा के पूर्व जिला सचिव लालजी पटेल का एक वीडियो गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रामचरितमानस को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए होलिका में उसकी प्रतियों को जलाने की अपील की गई थी।

विज्ञापन
Ambedkarnagar News: SP leader Lalji Patel arrested for inciting sentiments
गिरफ्तार सपा नेता लालजी पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस की प्रतियों को होलिका में जला देने का आह्वान करने वाले सपा नेता लालजी पटेल को टांडा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता की गिरफ्तारी उनके घर से की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कोतवाली लाकर पूछताछ की और चालान कर दिया।

विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला सचिव लालजी पटेल का एक वीडियो गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रामचरितमानस को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए होलिका में उसकी प्रतियों को जलाने की अपील की गई थी। वीडियो वायरल हुआ तो बुधवार देर शाम सिपाही सुनील मौर्य की तहरीर पर सपा नेता के विरुद्ध टांडा कोतवाली में कई धाराओं में केस दर्ज हो गया।इस बीच मामले के तूल पकड़ लेने तथा आम लोगों में कड़ी प्रतिक्रिया होने पर पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में गिरफ्तारी भी करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन


 टांडा कोतवाली पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि लालजी पटेल के बयान से धार्मिक सौहार्द और लोक शांति भंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया। ऐसे में गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई। गुरुवार सुबह ही टांडा कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी के दुल्लापुर स्थित घर पहुंच गई। वहां से सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। टांडा कोतवाली लाकर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी मामले में ऐसी ही कार्यवाई बिना देरी के की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed