फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: An uncontrolled vehicle going to Ayodhya crushed four, two died, two seriously injured.

अंबेडकरनगर: अयोध्या जा रहे अनियंत्रित वाहन ने चार को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

Sun, 16 Feb 2025 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

Road accident in Ambedkarnagar: एक अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में कई वाहन व दुकानों को भी मारी टक्कर मारी। इस घटना में दो की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Ambedkarnagar: An uncontrolled vehicle going to Ayodhya crushed four, two died, two seriously injured.
सड़क हादसे में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या की ओर जा रहे चौपहिया वाहन से चालक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर भागने के चक्कर में कई राहगीरों, वाहनों और फलों की दुकानों को भी टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना अहिरौली क्षेत्र में कटेहरी बाजार के रामदेव जनता इंटर कॉलेज के पास रविवार की देर शाम अयोध्या की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक सवार अकारीपुर निवासी पंकज को टक्कर मार दी। इसके बाद दुर्घटनास्थल से भागने के चक्कर में वाहन ने कटेहरी बाजार में सड़क किनारे ठेलों पर खरीदारी कर रहे कटेहरी बाजार निवासी लालजी गुप्ता (52) और अकारीपुर निवासी अनुज (25) को भी टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कई बाइकों और फल की दुकानों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। 
विज्ञापन


इसमें दो अन्य लोग भी वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी व जिला अस्पताल भेजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लालजी व अनुज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पंकज, आशाजीतपुर निवासी राममूरत मौर्य व अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटनास्थल से भागकर अयोध्या की ओर जा रहे वाहन को पुलिस ने अहिरौली थाना के आगे पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। हालांकि चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।


अलग-अलग हादसों में दो की मौत

 कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जैनापुर परुइया आश्रम निवासी चंद्रावती (70) को रविवार की शाम गांव के पास सड़क पार कर रही थी। तभी वहां से जा रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं शनिवार की देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी अकील पेशे से ई रिक्शा चालक था। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में मंगुराडिला में शराब के नशे में ई रिक्शा से सड़क पर जा गिरा था। तभी एक वाहन उसे रौंदता हुआ भाग निकला। हादसे में अकील की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed