फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar

अकबरपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगायी लंबी छलांग

Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में अकबरपुर नगर पालिका के लिए राहत की खबर है। स्वच्छता मुहिम पर किए गए प्रयासों की बदौलत पालिका ने 161 अंकों की छलांग लगाते हुए नेशनल रैंकिंग में 177 वां तो प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 24 वां स्थान प्राप्त किया है। बीते वर्ष 2019 के सर्वेक्षण में अकबरपुर नगर पालिका की नेशनल रैंकिंग 338 थी। रिपोर्ट जारी होने के बाद अकबरपुर नगर पालिका ने राहत की सांस ली है, और मुहिम को और तेज करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय जिला समन्वयक अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम आ गया है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने अपनी पिछली रैंकिंग में सुधार करते हुए 161 अंकों की छलांग लगाते हुए नेशनल रैंकिंग में 177 वां व प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 24 वां स्थान प्राप्त किया है। बताया कि वर्ष 2017 में नेशनल रैंकिंग 333 थी, 2018 में 312 व 2019 में 338 वीं रैंक थी। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि यह उपलब्धि स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों का बेहतर सहयोग व जन जागरूकता का परिणाम है। स्वच्छता प्रेरकों की टीम के साथ सिटीजन फीडबैक में भी बेहतर अंक अर्जित किया। गत कुछ वर्षों में स्वच्छता के प्रति नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह परिणाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने नगर पालिका के कर्मचारियों व नगरवासियों को बधाई दी है। कहा कि यह उपलब्धि कर्मचारियों व जनसहयोग से प्राप्त हुआ है। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी और प्रयास करना है। इसमें सभी को सहयोग करना होगा। प्रत्येक वार्ड की सफाई का जिम्मा स्वयं उठाते हुए स्वच्छता प्रेरकों के साथ चलाया गया विशेष अभियान काफी सार्थक साबित हुआ है। नगरवासियों को आगे भी इसमें सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed