{"_id":"5d4f06de8ebc3e6cea177a1e","slug":"ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko4757884139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमगा शहरवासी का, सुविधाओं की स्थिति गांव से भी बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमगा शहरवासी का, सुविधाओं की स्थिति गांव से भी बदतर
विज्ञापन
तअंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की उदासीनता के चलते करीब पांच हजार की आबादी ग्रामीण क्षेत्र से भी बुरे हालात में जी रही है। कहने के लिए मीरानपुर अकबरपुर का एक बड़ा मोहल्ला है, लेकिन सुविधाएं यहां न के बराबर हैं। अकबरपुर-बनगांव मार्ग से मोहल्ले के बीच से गुजरने वाला संपर्क मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहा है। जल निकासी के लिए नाली तक का निर्माण अब तक नहीं हो सका।
ऐसे में बारिश के मौसम की बात तो दूर आम दिनों में भी मार्ग पर जलभराव की समस्या रहती है। यही नहीं शहर में जाम लगने पर व रेलवे स्टेशन जाने के लिए इस मोहल्ले के मार्ग का प्रयोग बड़ी संख्या में नागरिक करते हैं। इसके बावजूद इसे दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी जा रही है।
गौरतलब है कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए तमाम दावें कर रही हैं। इसके लिए शासन स्तर से मोटी रकम भी नगर पालिका प्रशासन को मिल रही है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर तब भी लापरवाही सामने आती रहती है। कुछ इसी का शिकार अकबरपुर नगर का मीरानपुर मोहल्ले की एक बड़ी आबादी है। मीरानपुर मोहल्ले में दो प्रमुख मार्ग हैं।
विज्ञापन
एक मार्ग अकबरपुर अयोध्या मार्ग से कुंज गली मार्ग जो आगे रेलवे स्टेशन के लिए जाता है। दूसरा अकबरपुर बनगांव मार्ग से मोहल्ले के बीच होता हुआ आगे जाकर कुंज गली मार्ग में मिलता है। यह दोनों मार्ग मौजूदा समय में हद दर्जे तक बदहाल हैं। एक पिच मार्ग है तो दूसरे पर इंटरलॉकिंग लगी है। यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग से होकर गुजरना काफी मुश्किल है।
यही नहीं इस मार्ग के किनारे बसी घनी आबादी के जल निकासी का भी कोई प्रबंध नही है। ऐसे में घरों से निकला गंदा पानी सड़क पर ही फैलता रहता है। इससे नागरिकों को काफी मुश्किल होती है। जबकि इस मार्ग से न सिर्फ मोहल्ले के लोग आवागमन करते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में आबादी शहर में जाम से बचने के लिए इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन या फिर बसखारी मार्ग के लिए जौहरडीह से होकर निकलते हैं।
मोहल्ला निवासी आलोक तिवारी, सुनील कुमार, अच्छेलाल गौड़, राजेश गौड़ व जितेंद्र कुमार आदि ने नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि कई बार सभासद व नगर पालिका प्रशासन से शिकायत दर्ज करायी गई, लेकिन न तो मार्ग दुरुस्त हो पा रहा है और न ही नाली। इसके चलते गंदगी का भी आलम है। लोगों ने पालिका प्रशासन को समस्या समाधान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
सभी मोहल्लों में विकास कार्य चल रहा है, लेकिन बारिश की वजह से प्रभावित हैं। मौसम सामान्य होने पर जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग व नालियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
- सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका