फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar massacre: Aamir wanted to make a big financial leap by usurping Gasia Khatoon's house.

अंबेडकरनगर हत्याकांड: गासिया खातून का घर हड़प कर बड़ी आर्थिक छलांग लगाना चाहता था आमिर

Tue, 05 May 2026 11:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 11:55 AM IST
सार

शुक्रवार रात आमिर महिला के घर पहुंच गया और कहासुनी के दौरान पहले महिला के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया। फिर बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया गया। इसके बाद महिला को बालकनी से नीचे फेंका और यहां से उठाकर नाले में फेंक दिया। उसका अक्सर महिला और उसके बच्चों से विवाद होता था।
 

विज्ञापन
Ambedkar Nagar massacre: Aamir wanted to make a big financial leap by usurping Gasia Khatoon's house.
अंबेडकरनगर में हत्याकांड का दोषी आमिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों और उनकी मां की हत्या को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी आमिर को सोमवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस पूरे हत्याकांड के पीछे आमिर की मंशा बड़ी थी। वह गासिया खातून के जरिए अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना चाहता था। 

विज्ञापन


क्या था पूरा मामला: महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे और पत्नी गासिया खातून गायब थीं। पुलिस ने महिला को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 14 साल की उम्र में पहला कत्ल, महिला से दरिंदगी; मुठभेड़ में ढेर मां-बच्चों के कातिल आमिर की क्राइम कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'बच्चों को बहुत चाहती थी गासिया', पति ने आमिर के एनकाउंटर पर उठाए सवाल; पुलिस ने इस तरह जोड़ी कड़ी से कड़ी


इसी रात एडीजी लखनऊ जोन प्रवीन कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने फिर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। सबूतों के आधार पर आमिर निवासी मीरानपुर की तलाश शुरू की। चार मई की सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास घेराबंदी देख आमिर ने पिस्टल से सात राउंड फायरिंग की जिसमें मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी सिपाही जाकिर हुसैन के बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस की पांच राउंड फायरिंग में चार गोलियां आमिर के सीने को पार करते हुए निकल गई थीं। 

ऐसे दिया था घटना को अंजाम : एसपी प्राची सिंह ने बताया कि आमिर का महिला व उसके बच्चों से अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात आमिर महिला के घर पहुंच गया और कहासुनी के दौरान पहले महिला के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया। फिर बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया गया। इसके बाद महिला को बालकनी से नीचे फेंका और यहां से उठाकर नाले में फेंक दिया था। आमिर के पास से पिस्टल, कारतूस के अलावा महिला के सोने के कुंडल और चांदी की करधनी व बाइक बरामद हुई है। आमिर को हत्या के मामले में किशोर न्याय बोर्ड से सजा हो चुकी है। महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में अगस्त 2024 में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस मामले में करीब छह माह पहले जमानत हुई थी। इसके अलावा गोकशी का भी मामला दर्ज है। 

क्या कहते हैं नियाज: नियाज अहमद ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात ही आमिर को हिरासत में ले लिया था और गासिया का शव मिलने के बाद एनकाउंटर कर दिया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed