फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar married women evicted homes Karva Chauth police stations seeking help

Ambedkar Nagar : करवा चौथ से पहले पांच विवाहिताओं को घर से निकाला, मदद के लिए लगा रहीं थानों के चक्कर

Thu, 09 Oct 2025 04:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 04:31 PM IST
सार

अम्बेडकरनगर में बड़ा मामला सामने आया है। यहां पांच विवाहिताओं को करवा चौथ से पहले उनके पति ने घर से बाहर निकला दिया है। 

विज्ञापन
Ambedkar Nagar married women evicted homes Karva Chauth police stations seeking help
दहेज प्रताड़ना पर केस दर्ज।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जा रहा है, जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं, वहीं कई महिलाएं दहेज प्रताड़ना का शिकार होकर थानों व कोर्ट-कचेहरी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


अकबरपुर के चांदपुर भटपुरा की निवासिनी बबली शर्मा की शादी वर्ष 2020 में सुल्तानपुर जिले के चांदा के गारवपुर निवासी रामानंद शर्मा से हुई थी। पति, देवर शिवानंद शर्मा, ननद अर्चना शर्मा, सास तारा देवी व ससुर विष्णु शर्मा 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। 25 अगस्त की रात पिटाई कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


दहेज न मिलने पर घर से बाहर भेजा
अहिरौली के जैतपुर खास निवासिनी सुलेखा के मुताबिक उनकी शादी अकबरपुर के अफजलपुर सुराड़ी निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा से छह मार्च 2024 को हुई थी। पति, ससुर लालमन, सास माया देवी, जेठ संदीप व दिलीप, देवर विकास और जेठानी मीनाक्षी व अमिता ने पांच लाख रुपये नकद व चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। दहेज न मिलने पर 3 सितंबर की शाम पिटाई कर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतपुर के जोलहापुर उस्महा निवासिनी उमा चौहान की शादी सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर के डोमापुर नोनारा निवासी अंगद चौहान से दो मई 2023 को हुई थी। पति अंगद चौहान शराब के नशे में महिला को दहेज के लिए पीटने लगा। ससुर राम आशीष चौहान ने उसके संदूक का ताला तोड़कर जेवर हड़प लिए। 25 नवंबर 2024 को मारपीट कर कपड़े छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

बेवाना के कूढ़ा मोहम्मद की निवासिनी कर्मावती के मुताबिक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सोनू निषाद से हुई थी। दो लाख रुपये के लिए चार अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे पति, सास कलावती, ननद सुशीला, नातिन खुशबू व कमलेश ने लाठी-डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया।


आलापुर के लाडलापुर की सामिना खातून का निकाह 29 मई को नीबा निवासी इरशाद से हुआ था। निकाह के मात्र तीन दिन बाद से ही पति इरशाद, असलम, सलमान व उन्मतुनिशा 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बीच मोटर साइकिल के लिए नकद धनराशि भी ससुराल पक्ष को दी। 25 सितंबर को मामला महिला थाना पहुंचा, जहां समझौता हुआ, लेकिन 2 अक्तूबर को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed