फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

सहायक विकास अधिकारी रामनगर व जहांगीरगंज को कारण बताओ नोटिस

Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। पंचायत भवनों के निर्माण में ढिलाई व लापरवाही मामले में रामनगर व जहांगीरगंज ब्लाक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही कड़ी हिदायत दिया कि सभी ब्लाकों में पंचायत भवनों के निर्माण आदि की प्रगति की जानकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाए। निर्माण में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। यह लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बताते चलें कि शासन द्वारा संचालित गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजनांतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में कुल 405 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

इसमें से अब तक 146 पंचायत भवनों की नींव स्तर, 178 पंचायत भवनों के प्लिन्थ स्तर, 49 पंचायत भवनों के लिंटर स्तर एवं 32 पंचायत भवनों के छत स्तर का कार्य संचालित किया गया है। इस बीच शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समस्त विकास खंडों के निर्माणाधीन पंचायत भवनों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में विकासखंड रामनगर एवं जहांगीरगंज में निर्माणाधीन पंचायत भवनों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। डीएम ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए रामनगर एडीओ पंचायत अग्निवेश एवं जहांगीरगंज के एडीओ पंचायत अजय कुमार मौर्य को कड़ी फटकार लगाया और कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी।
इसके साथ डीएम ने दोनों एडीओ पंचायत के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश डीपीआरओ शेषदेव पांडेय को दिया। उसे बाद में जारी कर दिया गया। डीएम ने समस्त एडीओ पंचायत को पंचायत भवनों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत कार्यों में तेजी लाएं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह समेत सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed