फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

सोते समय सांप काटने से भाजपा नेता की मौत

Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
आलापुर। आलापुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर लखनीपट्टी निवासी 43 वर्षीय भाजपा नेता रामदेव निषाद की बीती रात घर में सोते समय सांप काटने से मौत हो गई। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाजपा नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन

आलापुुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर लखनीपट्टी निवासी 43 वर्षीय भाजपा नेता रामदेव निषाद गत शनिवार की रात घर पर सो रहे थे। देररात उन्हें सांप काट लिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। नींद में होने की वजह से उन्हें सांप के काटने की जानकारी विलंब हो सकी। उनकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन पहले बसखारी सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर परिजन लखनऊ जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, विधायक अनीता कमल, जिला महामंत्री डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ पूनम राय, अमरेंद्रकांत सिंह, आनंद जायसवाल, अभिषेक निषाद व विनय पांडेय गुड्डू सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed