फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से निपटी बीएड् प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। जिले के 16 केंद्रों पर रविवार को बीएड् प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर जहां सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया था। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए तैनात 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा पर निगाह बनाए हुए थे।
विज्ञापन

इस बीच परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए वे खुद भी जागरूक थे। उन्होंने न सिर्फ मास्क लगा रखा था, बल्कि अपने साथ सैनिटाइजर भी ले गए थे। उधर डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 5515 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 212 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएड् प्रवेश परीक्षा वैसे तो सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने थी, लेकिन इससे काफी पहले से ही परीक्षार्थियों का संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षार्थियों की अंदर प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट पर ही सभी की सघन जांच हुई। इस दौरान मास्क पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट के अलावा परीक्षा कक्ष में भी सैनिटाइजर की व्यवस्था सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। इसके अलावा ज्यादातर परीक्षार्थी भी अपने साथ सैनिटाइजर ले गए थे। ऐसे में मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों ने खुद को सैनिटाइज किया।
जिला मुख्यालय स्थित डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले अंकित व रवि ने कहा कि परीक्षा केंद पर कोरोना से निपटने के सभी इंतजाम किए गए थे। परीक्षा कक्ष में जहां सैनिटाइजर रखा हुआ था, वहीं दूर दूर बैठाया गया था। परीक्षार्थियों ने जहां मास्क लगा रखा था, वहीं कक्ष निरीक्षकों ने भी मास्क लगाया हुआ था। इसी केंद्र पर मिली अंतिमा व रीतू ने कहा कि प्रश्नपत्र अधिक मुश्किल नहीं था। कोरोना संकट को देखते हुए उनके मन में कुछ आशंका थी, लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचने पर सभी आशंका दूर हो गई। सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। वे खुद भी अपने साथ सैनिटाइजर ले गई थीं।

डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 16 केंद्रों पर सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपट गई। परीक्षा में 5515 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 16 स्टेटिक व 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed