{"_id":"5f2447cc8ebc3e639104043b","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko533309769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक एक दिन पहले गुरुवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तार सेे चर्चा हुई। साथ ही जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप कोरी की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बेहतर कार्य व्यवहार के चलते अवधेश कुमार मिश्र बब्लू चौथी पर जिला प्रवक्ता का पद हासिल करने में सफल रहे। बाद में सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि हमें पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा। ऐसा तभी संभव होगा जब तक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेंगे। जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत कराना होगा। सरकार इन दिनों जनता के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है, वह सिर्फ जनता का ध्यान भटका रही है।
जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासित होकर पार्टी हित व दिशा निर्देशों पर कार्य करना होगा। इससे पार्टी मजबूती से वापसी कर अपना परचम पुन: लहराएगी। कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने आस पास रहने वाले लोगों के दुख सुख में भाग लें, और आवश्यकता पड़ने पर अपने से उच्च पदाधिकारी को सूचित करें। जिससे कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के सुख दुख में शामिल होकर उनको सहयोग प्रदान कर सके।
विज्ञापन
बाद में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। लगातार चौथी बार अवधेश कुमार मिश्र बब्लू जिला प्रवक्ता बनने में सफल रहे। इसके अलावा पीसीसी सुनील मिश्र को संबद्ध अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष प्रशासन सुनील कुमार सिंह, फ्रंटल संगठनों की जिला प्रभारी कृष्णावती निषाद, महली प्रसाद राजभर को संगठन प्रभारी बनाया गया।
युवा नेता अमित जायसवाल को टांडा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया, जबकि अफरोज अलाम वेग को अकबरपुर, आलोक कुमार पाठक को आलापुर, अमित वर्मा को कटेहरी, पुष्पलता को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया।
जिला सचिव की जिम्मेदारी आनंद अमृतराज वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, शिवप्रसाद सिंह, अख्तर जमाल अंसारी, कुलदीप उपाध्याय, इमरान अहमद गांधी, संतोष सुमन, राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, मंजीत राजभर, वीरेंद्र प्रसाद गौतम, गिरिजा देवी व सुशील गौतम को सौंपा गया।