{"_id":"5f2446718ebc3e9fa7399939","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko533307559","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ही करें कुर्बानी और अदा करें ईद की विशेष नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ही करें कुर्बानी और अदा करें ईद की विशेष नमाज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट को देखते हुए घर में रहकर बकरीद व रक्षाबंधन पर्व मनाएं। ईद की विशेष नमाज घर में ही अदा करें। सामूहिक रूप से या फिर खुले आसमान के नीचे कुर्बानी न दें। कुर्बानी के बाद मांस का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। कुर्बानी व राखी बांधने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई, उसका शतप्रतिशत पालन करें। यदि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। यह दिशा निर्देश शुक्रवार को अकबरपुर व जलालपुर कोतवाली में आयोजित शांति कमेटी के दौरान आईजी जोन पियूष मोडिया ने दिए।
अकबरपुर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी में आईजी ने निर्देश दिया कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शतप्रतिशत पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि शनिवार को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व के मौके पर गाइडलाइन के अनुसार घरों में ही कुर्बानी करें और घर में ही रहकर ईद की विशेष नमाज अदा करें। खुले आसमान के नीचे, मदरसों में कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद बचे अवशेष को गड्ढे में खोदकर डाल दें। साथ ही संबंधित स्थान को सैनिटाइज करें। कहा कि 3 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को भी घरों में ही मनाएं।
विज्ञापन
इस दौराल न सिर्फ मास्क लगाएं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। शिया समुदाय की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाले अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि बकरीद को लेकर शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शतप्रतिशत पालन किया जाएगा।
इस दौरान एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीओ धर्मेंद्र सचान, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह, मोहम्मद अकमल, मोहम्मद अजमल, जीशान हैदर, हाफिज शकील अख्तर आदि मौजूद रहे। इससे पहले आईजी ने जलालपुर कोतवाली में भी शांति कमेटी की बैठक में बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार बसखारी थाने में भी आयोजित शांति कमेटी की बैठक में आईजी जोन ने शामिल होकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।