फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

बकरीद पर्व आज, घरों में कुर्बानी व नमाज अदा करने की तैयारी पूरी

Fri, 31 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। कुर्बानी पर्व ईद उल अजहा मनाए जाने को लेकर एक दिन पहले ही जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। कोरोना संकट के चलते शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार लोगों ने घर पर ही कुर्बानी को लेकर तैयारी कर रखी है। उलेमा व समाज से जुड़े गणमान्य ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे घरों में ही रहकर पर्व मनाएं। साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन

शनिवार 1 अगस्त को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर जिले में एक दिन पहले सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। हालांकि मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद एक दिन पहले शुक्रवार को मस्जिदों की विशेष साफ सफाई की गई। कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार घरों में ही कुर्बानी के दिशा निदे्रश हैं। इसे देखते हुए लोगों ने एक दिन पहले ही घरों में कुर्बानी की तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन

ईद की विशेष नमाज भी घर पर ही अदा करने को लेकर आवश्यक तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। उधर उलेमा व समाज के गण्मान्य नागरिकों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाएं। वरिष्ठ सुन्नी उलेमा व शहर इमाम हाफिज शकील अख्तर ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसका सभी को पालन करना चाहिए। शिया धर्मगुरू मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास ने आह्वान किया कि न सिर्फ घरों पर ही कुर्बानी करें, बल्कि ईद की विशेष नमाज भी अदा की जाए। मौलाना सना अब्बास व मौलाना नूरुल हसन ने आह्वान किया कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed