फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड 48 घंटे के लिए सील

Fri, 31 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद गुरुवार शाम से 48 घंटे के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को सील कर दिया गया। गंभीर रूप से बीमार को इलाज में किसी भी प्रकार की मुश्किल इलाज में न हो, इसके लिए वैकल्पिक रूप से इमरजेंसी सेवा को हड्डी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। शुक्रवार को 16 मरीजों का इलाज इमरजेंसी में किया गया। उधर शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी मिली थी। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। संबंधित कोरोना संक्रमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही गुरुवार देर शाम से 48 घंटे के लिए इमरजेंसी वार्ड को सील कर दिया गया। गंभीर रूप से बीमारों को इलाज में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए इमरजेंसी को वैकल्पिक रूप से हड्डी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि हड्डी विभाग में स्थानांतरित इमरजेंसी में शुक्रवार को 16 मरीजों का इलाज मौके पर तैनात डॉ. अजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हड्डी विभाग के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर मशीन रखी हुई थी। आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को पहले सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। बताया कि इससे पहले सील किए गए इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। न सिर्फ इमरजेंसी वार्ड, बल्कि संबंधित वार्ड के सभी कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed