फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

जिला अस्पताल व सीएचसी में हुई 69 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग

Thu, 30 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल के अलावा अब अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी कोरोना संक्रमण की जांच शुरु कर दी गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 42 व सीएचसी अकबरपुर में 27 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सेंपलिंग की गई। चिकित्सकों ने नागरिकों को आवश्यक एहतियात बरतने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल डॉ योगेश वर्मा व डॉ प्रदीप गुप्त की टीम ने नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिला अस्पताल में कुल 42 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी का सेंपल भी लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अकबरपुर सीएचसी पर डॉ सुभाष कुमार व पवन कुमार की टीम ने नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। यहां पर 27 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जांच के लिए नमूना लिया गया। चिकित्सकों ने नागरिकों को सलाह दी कि वह स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कोरोना संक्रमण नागरिकों में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी नागरिक प्रशासन की छूट का फायदा उठाए के बजाए, खुद को क्वारंटीन रखें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed