फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

कोरोना से एक की मौत, दीवान समेत 21 मिले पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जलालपुर कोतवाली के दीवान व 5 सरकारी कर्मचारी कोरोना समेत 21 पॉजिटिव पाए गए। इसके चलते संबंधित कार्यालय व थाने को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। संबंधित क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के साथ ही संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद टांडा में चार कर्मचारी कोरोना संदिग्ध मिले हैं। इसके चलते नगर पालिका कार्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार को प्रस्तावित नगर पालिका बोर्ड की बैठक भी स्थगित कर दी गई। पालिका की महिला कर्मचारी की पुत्री बीते रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों की जांच कराई गई थी। इसमें 4 कर्मचारी संदिग्ध पाए गए। जलालपुर कोतवाली के दीवान की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोतवाली को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही सभी को क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बुधवार को कटेहरी सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में जलालपुर थाने के दीवान के अलावा विभिन्न विभागों के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच अकबरपुर के नासिरपुर निवासी रामचंदर की कोरोना से मौत हो गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से अब प्रभावित होने वाले कुल नागरिकों की संख्या 214 हो गई है। बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed