फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

बाइक से उतरते समय डीएम के गनर को लगी गोली, घायल

Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। बाइक से उतरते समय डीएम के गनर शिवकुमार मिश्र की पिस्टल की ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली उनके कमर के नीचे जा लगी। इससे वह घायल हो गए। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।
विज्ञापन

डीएम राकेेश कुमार मिश्र के गनर शिव कुमार मिश्र (30) पुलिस लाइन के निकट पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार को वे पत्नी व बच्चे के साथ सुल्तानपुर जनपद स्थित महावीरन दर्शन करने गए थे। दर्शन के उपरांत घर पहुंचे। बताया जाता है कि बाइक से उतरने के दौरान ही उनके पिस्टल का ट्रिगर अचानक दब गया और गोली चल गई। गोली उनके कमर के नीचे जा लगी। इससे वे घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इर्द-गिर्द के नागरिक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आननफानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे और शिवकुमार से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिव कुमार का इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed