फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagae

पति समेत दहेज हत्या के चारों अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagae
जलालपुर। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को जैतपुर पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना का मुकदमा एक दिन पहले जैतपुर थाने में दर्ज हुआ था। इसमें आरोप था कि दहेज के लिए पति समेत सास, ननद व देवर ने मिलकर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

गत मंगलवार को आजमगढ़ जनपद के थाना पवई सुल्तानपुर निवासी विक्रमाजीत यादव ने जैतपुर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री बेबी का दहेज के लिए जैतपुर थाना क्षेत्र के रंडौली निवासी पति संजय यादव, देवर अजय यादव, सास बदामा देवी व ननद सीमा ने मिलकर हत्या कर दिया।
विज्ञापन

उसे अक्सर इन लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले में केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई भी तेजी से सुनिश्चित कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसआई छत्रपाल, सिपाही ओमेंद्र पटेल, अतुल कुमार, महिला सिपाही नेहा व रीनू शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed