फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Jayanti will be celebrated with great pomp today, processions will be taken out

Ambedkar Nagar News: आज धूमधाम से मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती, निकलेंगे जुलूस

Mon, 13 Apr 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti will be celebrated with great pomp today, processions will be taken out
आंबेडकर जयंती के तहत टांडा में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी सोमेन वर्मा।संवा
अंबेडकरनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत 334 स्थानों पर अलग-अलग संगठनों के लोग जुलूस निकालेंगे। साथ ही 18 से अधिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी सोमेन वर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर इंतजाम परखे और सभी की जिम्मेदारियां तय कीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत अन्य तमाम अफसर कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई करेंगे। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दी गई है, जबकि तहसीलदार इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी माल्यार्पण करेंगे। सुबह 9 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभागार में डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और योगदान पर व्याख्यान एवं संगोष्ठी आयोजित होगी। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां मरीजों के उपचार और दवा वितरण की व्यवस्था रहेगी। साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे बीएन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को डॉ. आंबेडकर के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी होंगे कार्यक्रम
जमुनीपुर संवाद के अनुसार महावा, लोदीपुर, काशीपुर, भगौतीपुर, कमलापुर, सूरापुर में प्रतिमा स्थलों पर साफ-सफाई के साथ सजावट की गई है। श्रवण क्षेत्र संवाद के अनुसार कटेहरी के श्रवण धाम मंडल में मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल ने बैठक कर तैयारियां करने के निर्देश दिए। रानीपुर मोहन में प्रधान राजबली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धर्मराज निषाद भी शामिल होंगे। इसके अलावा टांडा, आलापुर, अकबरपुर, जलालपुर क्षेत्रों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।


भाजपाइयों ने की प्रतिमा स्थलों की सफाई, सपा आज करेगी कार्यक्रम
अंबेडकरनगर। डॉ. आंबेडकरनगर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रतिमा स्थलों के आसपास साफ-सफाई कराई गई है। केदारनगर के उतरेथू बाजार में आंबेडकर पार्क की साफ-सफाई की गई। सरदार पटेल पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा को भी साफ किया। कटेहरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, राम सवारे वर्मा, मंडल मंत्री, प्रमोद वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी की ओर से भी जयंती के लिए तैयारियां की गई हैं। अकबरपुर स्थित सपा कार्यालय के अलावा सभी सेक्टरों में माल्यार्पण व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत तमाम पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed