फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Amar ujala

डीएम के हाथों सम्मान पाकर चहक उठे मेधावी

Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala
फोटो 14, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में मेधावी छात्रों के साथ मौजूद डीएम राकेश कुमार मिश्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के छह टॉपर छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार मिश्र ने छह मेधावियों को मेडल पहनाया और प्रमाण पत्र देने के साथ ही पुरस्कार स्वरूप ईयरबुक सौंपी। एक छात्र के परिजन को मेडल व प्रमाण पत्र समेत पुरस्कार दिया गया। डीएम के हाथों सम्मानित होकर सभी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। डीएम ने मेधावियों से आह्वान किया कि वे सफलता का यह क्रम और मजबूती से आगे जारी रखें और अपने आसपास बेहतर शिक्षा के लिए अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण आयोजन अमर उजाला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया। यूपी बोर्ड के मेधावियों को इसमें सम्मानित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार मिश्र पहुंचे। उन्होंने मेधावियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्रम उन्हें आगे भी बनाए रखना होगा। ऐसे आयोजनों से मेधावियों का मनोबल बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी मुझे इसी तरह के आयोजन में छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का मौका मिला था। यह पल काफी गौरवपूर्ण होता है जब उनकी उपलब्धि के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। यह आगे चलकर काफी महत्वपूर्ण साबित होता है।
विज्ञापन

डीएम ने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने पाल्यों की बेहतर शिक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर रहें। बाद में डीएम ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आंचल यादव, द्वितीय स्थान पर रहीं साक्षी मौर्या तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले शिवम वर्मा को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप ईयरबुक भी उन्हें सौंपी गई। इसी तरह इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली छात्रा अन्नू यादव तथा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं छात्राओं चित्रांशी पटेल व मारिया फात्मा को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप ईयर बुक प्रदान की गई। जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र निखिल सिंह नहीं पहुंच सके। उनका मेडल, प्रशिस्त पत्र व ईयर बुक डीएम ने उनके पिता अशोक कुमार सिंह को सौंपा। डीएम के हाथों सम्मानित होकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बाद में अमर उजाला की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी गई। आयोजन में एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी डीआईओएस तारा वर्मा, विद्यालय प्रबंधक चंद्रदेव पाण्डेय समेत कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed