{"_id":"5f56726a8ebc3e446a3176c9","slug":"amar-ujala-ambedkar-nagar-news-lko5390030148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों का आज होगा सम्मान, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों का आज होगा सम्मान, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मेधावियों के सम्मान की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम राकेश कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि एसपी आलोक प्रियदर्शी मेधावियों को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन कई वर्षों से मेधावियों के सम्मान से लेकर रक्तदान व पौधरोपण आदि आयोजनों में सक्रिय भागीदारी कर रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सात मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह का आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मेधावियों को सम्मानित करेंगे। यहां कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे से होगा।
मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम राकेश कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी आलोक प्रियदर्शी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। डीआईओएस विनोद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। यह लगातार दूसरा मौका होगा जब फाउंडेशन के कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार मिश्र मेधावियों को सम्मानित करेंगे।