फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Allegation of Ghatauli, villagers demonstrated

घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Allegation of Ghatauli, villagers demonstrated
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के पूराबदलही गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन में घटतौली करने का आरोप लगाते हुए जलालपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है। इससे उन्हें पूरा राशन नहीं मिल पाता। ऐसे में कार्रवाई की जाए। बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के पूराबदलही गांव के ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व भी कोटेदार पर राशन में घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उस दौरान पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए थे। इस बीच सोमवार को तमाम ग्रामीण जलालपुर तहसील पहुंच गए और वहां कोटेदार के विरुद्ध आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

घटतौली के साथ ही उपभोक्ताओं से अभद्रता की जाती है। पूरा राशन न मिलने से तमाम ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मामले की शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार आलोक रंजन को ज्ञापन देकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रमिला, उर्मिला, गीता, फूला देवी व शोभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed